Live

त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने का निर्देश

धनबाद में 30 मार्च को सभी देशी-विदेशी शराब दुकान एवं बार पूर्ण रुप से रहेंगे बंद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : रामनवमी को लेकर डीसी के आदेशानुसार धनबाद उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने जिले के सभी देशी एवं विदेशी शराब दुकान तथा बार को आगामी30मार्च को ड्राई डे के रूप में बंद रखने का दिशा निर्देश जारी किया है.


उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने मीडिया को बताया कि रामनवमी जैसे महापर्व को देखते हुए धनबाद जिले के सभी क्षेत्रों में देशी, विदेशी एवं बार संचालक को पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश प्रपत्र जारी कर दिया गया है. इसके बावजूद अगर किसी प्रकार अवैध रूप से शराब संचालन करने की सूचना प्राप्त होती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. रामनवमी को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से एक विशेष टीम गठित की गई है जिसमें धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती कर निगरानी किया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें