JHARKHAND NEWS
लोहरदगा में लकड़बग्घा के दो बच्चों का रेस्क्यू किया गया
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के कुजरा बरवाटोली में वन विभाग ने लकड़बग्घा के दो बच्चों को रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। लकड़बग्घा के बच्चों की मां की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि अपनी मां से बिछड़ कर दोनों बच्चे ग्रामीण क्षेत्र के करीब आ गए थे, गांववालों ने इसकी सूचना फौरन वन विभाग को दी जिसके बाद इनका रेस्क्यू किया या।
इन दिनों लकड़बग्घा का झुंड ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गर्मी में पानी की तलाश में लकड़बग्घों का झुंड ग्रामीण क्षेत्रों में चला आया है जिससे गांववाले डरे हुए हैं। हालांकि लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया लेकिन दोनों नन्हें लकड़बग्घों का रेस्क्यू कर लिया गया है। फिलहाल विभाग लकड़बग्घा की खोजबीन में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।