फर्जी फोन पे ऐप से ठगी
गढ़वा में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, CSP संचालकों को लगा रहा था चूना
गढ़वामें पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अपराधी फर्जी फोन पे ऐप बनाकर सीएसपी संचालकों को चूना लगाता था. पुलिस को मामले की भनक लग गई. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों अपराधियों को शिकंजे में ले लिया. बिशुनपुरा पुलिस ने पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया.
थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी फर्जी फोन पे ऐप से ठगी करता था. फर्जी फोन पे ऐप बनाकर सीएसपी संचालकों से ठगी करते थे. उनके क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने मोबाइल के माध्यम से पैसा भेजते थे. उनसे कैश पैसा लेते थे. जबकि सीएसपी संचालकों के अकाउंट में पैसा नहीं पहुंचता था. हालांकि अपराधियों के मोबाइल स्क्रीन पर पैसा ट्रांसफर हो गया है और सक्सेसफुल दिखता है. इसी शिकायत के आलोक1 में गिरफ्तारी की गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।