तेजप्रताप ने लिखा भावुक पोस्ट, एम्स ने हटाया लालू का ऑक्सीजन सपोर्ट, सेहत में काफी सुधार
PATNA-तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है- ' पिता जी आप जल्द स्वस्थ होकर घर आ जाइए. आप हैं तो सब है.प्रभु मैं आपकी शरण में तब तक रहूंगा जब तक पापा घर नहीं आ जाते. मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नहीं. ना राजनीति और ना कुछ और. बस मेरे पापा और सिर्फ पापा।
तेजप्रताप बिहार की राजनीति में पास हैं या फेल इस बात पर मंथन किया जा सकता है। हांलाकि उपर दिए गए उनके ट्विट्स से इतना तो साफ है कि वह अपने पिता लालू से बहुत अधिक प्यार करते हैं। यही कारण है कि भावना में बहकर वह इतना तक बोल गए कि मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नहीं, ना राजनीति और ना कुछ और।
क्या है लालूजी की सेहत का ताजा अपडेट
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार लालू प्रसाद की सेहत में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। एम्स के डाक्टरों ने बताया कि लालूजी पहले से बहुत बेहतर हैं। ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया है।
शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनसे मुलाकात की। बता दें कि उन्हें पटना से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। उनकी सेहत को लेकर पटना के मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में लोग उनकी सेहत की कामना कर रहे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।