Live

VIRAL

सुशील मोदी का बड़ा बयान, आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं

D
DESKलेखक

PATNA- यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है की RCP सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे । सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आए होंगे और airport पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर दिया। यह कहना है बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी की। उन्होंने साफ कर दिया है कि आरसीपी सिंह अब तक भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। बताते चले कि कुछ घंटे पहले कुछ टीवी चैनलों ने यह खबर चलाया था कि आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया में आरसीपी सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि हैदराबाद में आयोजित भाजपा कार्यकारणी की बैठक का बताया जा रहा है। हलांकि तस्वीर मीटिंग की नहीं है बल्कि बाहर की है। भाजपा नेताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वैसे संभव है कि हैदराबाद में आरसीपी किसी अन्य आयोजन में पहुंचे हो और इसी बीच अनायास भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात हो गई हो और उनका स्वागत किया गया हो। मगर इतना तो साफ है कि आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है।

बताते चले कि इन दिनों राज्य सभा नहीं भेजे जाने के कारण आरसीपी सिंह जदयू से नाराज बताए जा रहे हैं। समय—समय पर उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य जदयू नेताओं की ओर से उन्हें अपमानित किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही नीतीश के हनुमान कहे जाने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा था कि मेरा नाम है रामचंद्र। मैं किसी का हनुमान नहीं हूं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें