Live

TV एक्टर सिद्धार्थ सूर्यवंशी नहीं रहे

जिम करने के दौरान आया हार्ट अटैक, पसरी शोक की लहर

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

MUMBAI : टीवी जगत की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फेमस टीवी एक्टर सिद्धार्थ सूर्यवंशी नहीं रहे। आज 46 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जब वह जिम वर्कआउट कर रहे थे तभी उनको हार्ट अटैक आया। आनन फानन में इलाज के लिए उनको हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने आखिरकार जवाब दे दिया।

सिद्धार्थ के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कई फेसम टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं। इसमें कसौटी जिंदगी की, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, कुसुम, कृष्णा-अर्जुन, गृहस्थी का नाम शामिल है।

सिद्धार्थ के परिवार के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम अलीसिया राउत था। वह एक फैशन डिजाइनर थी। बाद में उन्होंने ईरा सूर्यवंशी से शादी की। उनकी दो संतान है। दूसरी ओर सिद्धार्थ सूर्यवंशी के निधन पर कई जाने माने लोगों ने शोक संवेदन व्यक्त की है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें