Live

TSPC नक्सलियों को बड़ा झटका

चतरा पुलिस ने हथियार के साथ 4 नक्सलियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : बड़ी खबरचतरा से है जहां पुलिस ने 4 नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये नक्सलियों के पास से दो अमेरिकन मेड पिस्टल,दो मैगजीन,7.65 एमएम का सौ चक्र जिंदा गोली,रंगदारी व लेवी मांगने में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन व नक्सली पर्चा सहित अन्य सामान जब्त किया गया है. गिरफ्तार सभी उग्रवादी समर्थक टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

मामले में एसपी विकास पांडेय ने बताया कि टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि कोयलांचल समेत आसपास के जिलों में गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा कोल व्यवसायियों, ठेकेदारों व विकास योजना से जुड़े लोगों को डरा-धमकाकर लेवी व रंगदारी वसूल करते थे. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व से भी कई मामलों में इन नक्सलियों को पुलिस को तलाश थी. गिरफ्तार नक्सली मसी तिग्गा, विफा उरांव, विकास उरांव व किरण नगरवाल की गिरफ्तारी हुई है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा ही पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगाबिलारी गांव में जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी के हाइवा में आगजनी व जामडीह स्थित श्री एंटरप्राइजेज कंपनी के हाइवा गाड़ी में आगजनी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था. एसपी ने कहा कि नक्सलियों का विरोध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें