ट्रक ने बाइकसवार युवक को रौंदा
हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-रांची मुख्यमार्ग किया जाम
धनबाद:बड़ी खबर धनबाद से जहांपुटकी थाना क्षेत्र के करकेण्द के डैफोडिल स्कूल के पास तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है.
बताया जा रहा है पुटकी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर के रहने वाले व्यक्ति बच्चे को मोटरसाइकिल से स्कूल पहुंचा कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान पुटकी थाना क्षेत्र के डैफोडिल स्कूल के नजदीक तेज गति से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धनबाद-रांची मुख्यमार्ग को जाम कर दिया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।