Bihar
नवादा में शराब लदा ट्रक जब्त, कारोबारी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
NAWADA : शराब माफियाओं के खिलाफ मुहिम चला रही नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव से सटे रेलवे पुल के नीचे एक ट्रक पर लदी शराब की कई पेटियों से भरे एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है।
वहीं, मौके से पुलिस ने एक पिकअप वाहन और दो बाइक को भी जब्त किया है जबकि ट्रक, पिकअप और बाइक चालक पुलिस को देखते ही भाग निकले। कादिरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है।
ट्रक पर लदा 2583 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन को देख सवार, ट्रक, पिकअप और बाइक को छोड़ कर फरार हो गया। ट्रक पर शराब की खेप मिली है। शराब के साथ एक ट्रक और वहां खड़ी एक पिकअप वाहन और दो बाइक को जब्त कर लिया गया है। कुल 2583 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। फरार धंधेबाजों की पहचान की जा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।