Live

BIG BREAKING

बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अफसरों का तबादला, दो जिलों के DTO का भी ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि बिप्रसे के 22 अफसरों का ट्रांसफर हो गया है। इनमें से 20 अधिकारियों को बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। ये सभी अधिकारी अपर सचिव, संयुक्त सचिव और मूल कोटि के अधिकारी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही दो जिलों के DTO को भी बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। औरंगाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार दास को औरंगाबाद जिले का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है जबकि सीवान के जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद पूर्वी चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किए गए हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें