भगदड़
धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में धुआं निकलने के बाद भगदड़..एक महिला यात्री की मौत
Desk:-बड़ी खबर जमुई के भलूई रेलवे स्टेशन से है जहां पटना-धनबाद इंटरसिटी में हुई भगदड़ की वजह से एक महिला यात्री की मौत हो गई.
दरअसल पटना-धनबाद इंटरसिटी के एक यात्री बोगी में धुंआ उठने लगा जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गए..सभी यात्री ट्रेन की बोगी से निकल कर भागने लगे..जिसकी वजह से मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई ..इसमें एक महिला यात्री की दबने से मौत हो गई.
मृत महिला की पहचान रजिया देवी के रूप में हुई है.जो नेपाल की रहने वाली है.मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे के अधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।