आग से अफरा-तफरी
सहारनपुर से डिब्रूगढ जा रही मालगाड़ी में सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के पास लगी आग..
Hajipur:-बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिला से है जहां हाजीपुर-बरौनी रंलखंड के सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई..जब चावल लेकर जा रही मालगाड़ी में एकाएक आग लग गई.आग की खबर मिलते ही रेलक्रमियों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई वहीं फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाय़ा जा सका.इस दौरान इस रिलखंड पर ट्रेनों का परिलाचलन रोक दिया गया.
मिली जानकारी के सहारनपुर से चावल लेकर डिब्रूगढ जा रही मालगाड़ी के एक डब्बे मे सहदेई आग लग गई और यह आग धीरे धीरे दूसरी डिब्बे की तरफ बढने लगी.आग की सूचना के बाद रेलकर्मी अलर्ट हुए आर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी.इस बीच मालगाड़ी को बीच से दो हिस्सों में बांटा गया ताकि आग की लपट दूसरे डिब्बों तक न जा पहुंचे.बाद मे स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।