Bihar Politics
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज, शहरबन्नी में कार्यक्रम आयोजित, चिराग के साथ कई नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेवा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की चौथी पुण्यतिथि दिनांक 8 अक्टूबर मंगलवार को बिहार में खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड स्थित उनके पैतृक ग्राम शहरबन्नी में आयोजित की गयी है।
इस कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी समेत खगड़िया जिले के जिला अध्यक्ष समेत जिला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी राष्ट्रीय नेता प्रदेश पदाधिकारी गण और तमाम जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे और उनकी चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर अपने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।