Live

ममता बनर्जी की रैली

दीदी ने बीजेपी से पूछा- मूढ़ी पर भी GST लग गई तो क्या बीजेपी के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे ?

D
DESKलेखक

पटना। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने शहीद दिवस रैली का आयोजन किया। रैली में भारी भीड जुटी थी। लेकिन रैली के बीच में झमाझम बारिश भी हुई।

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आयोजन के दौरान बारिश हुई। आज इतनी बारिश हुई है, सड़कों पर पानी भरा लेकिन आप यहां से नहीं हिले। 21 जुलाई को बारिश होती ये ईश्वर,अल्लाह की मेहरबानी है। BJP और सीपीआई (एम) बारिश देखकर हंस रही थी।

उन्होंने कहा कि अब तो मूढ़ी पर GST लग गई है तो क्या बीजेपी के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी, दही पर GST लगी है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST... ये बताएं कि मरने पर कितनी GST लगेगी। बीजेपी को टारगेट करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी हर जगह सरकार तोड़ रही है, बीजेपी का यही काम है। बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश लेकिन हरा नहीं सकी। 2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया।

TMCनेता औरCMममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि21जुलाई को हर बार बारिश होती है। बारिश हमारे लिए शुभ है। जब भी बारिश हुई है विरोधी धराशाही हुए हैं। इसी लक्ष्य और इसी दिशा के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें