BREAKING NEWS
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी
24अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल,राजधानी में लगाए गए पार्टी के झंडे-बैनर
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन23अक्टूबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे24अक्टूबर को आयोजित भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए राजधानी रांची को भाजपा के झंडों,बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तैयारियों की समीक्षा की
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पार्टी की ओर से राजधानी के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की व्यवस्था की गई है। उनके स्वागत में झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा की भी तैयारी की गई है।
शाम सात बजे रांची पहुंचेंगे नितिन नवीन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड में यह दूसरा आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
उन्होंने बताया कि नितिन नवीन23अक्टूबर को शाम सात बजे रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे मार्गदर्शन
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष24अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को प्रदेश भाजपा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब कार्यकर्ताओं को उनके रांची आगमन और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का इंतजार है।
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।