तीन अधिकारी आईजी रैंक में प्रोन्नत
झारखंड सरकार ने 2005 बैच के 3 आईपीएस अधिकारी को IG रैंक में दी प्रोन्नति
रांची: झारखंड सरकार ने 2005 बैच के 3 आईपीएस अधिकारी कोIGरैंक में प्रोन्नति दी है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. 2005 बैच केIPSअधिकारी पंकज कंबोज,राजकुमार लकड़ा और असीम विक्रांत को प्रमोशन दी गई है. पंकज कंबोज रांची रेंज, राजकुमार लकड़ा पलामू रेंज और असीम विक्रांत मिंजCIDके आईजी पद पर पदस्थापित हैं.योगदान की तिथि या एक जनवरी से प्रोन्नति प्रभावीहोगी.
आपको बता दें कि नवंबर 2021 को डीआईजी रहते उसी वेतनमान पर पंकज कंबोज,असीम विक्रांत मिंज को आईजी बनाया गया था. राज्य में आईजी स्तर पर अधिकारियों की कमी के कारण दोनों अधिकारियों को उसी वेतनमान पर प्रोन्नति दिया गया था.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।