Live

BREAKING NEWS

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेटः 3 आरोपी गिरफ्तार, बेगूसराय का रहने वाला है एक आरोपी

D
Deepak Kumarलेखक

टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतिक के रूप में पहचान हुई है।

राजस्थान के कोटा से हुई गिरफ्तारी

फायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पर सवार होकर निकल गए, तब तक मुंबई पुलिस अलर्ट हो चुकी थी। मुंबई पुलिस ने राजस्थान के कोटा पुलिस को संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की, इसके बाद कोटा पुलिस ने ट्रेन के पहुंचते ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों में एक नाबालिग भी है आरोपी

गिरफ्तारी के बाद कोटा पुलिस ने बताया कि इस हमले को जाम देने के लिए अनिल पंडित ने रेहान नाम के शूटर से संपर्क किया था, एसके बाद रेहान ने सोनीपत से एक नाबालिग को हायर किया। फायरिंग को नाबालिग और बिहार के बेगूसराय का रहने वाले ऋतिक ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि ऋतिक मुंबई रेपिडो राइडर है और अनिल पंडित लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।

अनिल पंडित ने ली थी हमले की जिम्मेवारी

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों और कथित साजिश के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं अनिल पंडित ने x पर पोस्ट कर पहले ही हमले की जिम्मेवारी ले ली है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिनेता को केवल डराना था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें