Live

दरभंगा में दबंगई

बिजली के खंभे से बांधकर बांस की करची से पिटाई, वीडियो वायरल

V
vivek pandeyलेखक

दरभंगा में एक शख्स की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई है. मामला सिमरी थाना क्षेत्र के जलवार पंचायत का है. यहां राजारौली गांव में एक शख्स को बेरहमी से पीटा गया है. गलत हरकत करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उसे बिजली के खंभे में बांध दिया. रस्सी से हाथ पैर बांधकर बांस की करची से उसकी पिटाई की गई. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घटना के बाद पीड़ित शख्स ने 5 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पीड़ित ने बताया की 22 जुलाई को गांव के कुछ लोग उसपर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए बिजली के खंभे से बांध दिया. बेरहमी से उसकी पिटाई की. बांस की करची और चप्पल से पीटा गया. जब इतना से मन नहीं भरा तो अगरबत्ती से पैर को जला दिया. थानाध्यक्ष बीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल सभी आरोपी फरार है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें