सहरसा में भीषण हादसा
सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को बेकाबू वाहन ने रौंदा, मौके पर ही दो की मौत
SAHARSA : सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के विशनपुर चिमनी के पास तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने घर के नजदीक सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, गंभीर रूप से जख्मी 25 वर्षीय जितन कामत का सहरसा के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अजय सुतिहार और दूसरा 35 वर्षीय धर्मेंद्र कामत के रूप में की गई है, जो विशनपुर गांव के ही रहने वाले थे। इधर, हादसे की खबर पतरघट पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त चार चक्का वाहन को जब्त कर आरोपी चालाक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
इधर, दोनों मृतकों का शव गांव पहुंचते ही लोग आक्रोशित होकर पतरघट-कहरा मोड़ मुख्य मार्ग के विशनपुर चिमनी के पास सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सडक जाम होने की सूचना मिलते ही सौरबाजार और पतरघट थाने की पुलिस जामस्थल पर पहुंच कर आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान तीन घंटे से अधिक वक्त तक सड़क जाम था।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।