Live

BIG BREAKING

नवादा में आसमान से बरसी मौत, ठनका गिरने से तीन की दर्दनाक मौत, एक शख्स बुरी तरह झुलसा

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामरण पंचायत के एकंबा गांव में आसमान से आफत बरसी है। जी हां, चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई है। एक शख्स बुरी तरीके से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां से चिकित्सकों ने नवादा सदर रेफर कर दिया है।

मृतको में विक्रम कुमार, पिता सिकिंद्र राजवंश, उम्र 17 वर्ष, इंद्रदेव राजवंशी, पिता - कमन राजवंश, 50 वर्ष और मनु कुमार, पिता सुनील राजवंशी 25 वर्ष बताए जाते हैं। वहीं, झुलसा शख्स का नाम सूरज कुमार है, जिसे बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गयी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें