Live

बदल रहा समाज

जब तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी..तो पति ने कहा सदा सुखी रहो..

A
Arun Chourasiaलेखक

DESK:-बिहार के बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है...जब तीन बच्चों की मां एक युवक से प्रेम करने लगी तो उसके पति ने सदा सुखी रहो का आशीर्वाद देकर विदा कर दिया...इस अजब गजब प्रेम कहानी की चर्चा हर तरफ हो रही है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बछवाड़ा के गोदना निवासी सुखदेव शाह दिल्ली में रहतें हैं.वे अक्सर घर आया करते थे..उनकी पत्नी तीन बच्चों के साथ गोदना मे ही रहती थी.इस बार किसी बीमारी की इलाज के क्रम में सुखदेव की पत्नी की मुलाकात फतेहा निवासी लैब टेक्नीशियन महेश से हो गई..महेश ने उन्हें कई रूपों से सहयोग किया..और उसके बाद दोनो के बीच निकटता बढने लगी.सामान्य बातचीत फिर मोबाइल पर होने लगी और महेश का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया..दोनो एक दूसरे को चाहने लगे.इसी क्रम में महेश उस महिला के घर एक रात के मिलने आया..इनकी भनक स्थानीय लोगों को लगी और गांव वालों ने मिलकर दोनो को पकड़ लिया...फिर दोनो ने एक दूसरे से प्रेम करने की बात कही.

गांव वालों ने पूरे मामले की जानकारी महिला के पति सुखुदेव शाह को दी..शुरू में सुखदेव शाह को यह सुनकर झटका लगा,पर खुद को संभालते हुए सुखदेव ने कहा कि अगर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ शादी रहने चाहती है ..तो वे उसके लिए बाधा नहीं बनेंगे..और उसने फोन पर ही भारी मन से दोनो को सदा सुखी रहो का आशीर्वाद दिया.आमतौर पर माता-पिता के घर से विदा होकर ससुराल जाती है,पर सुखदेव की पत्नी अपने ससुराल से विदा होकर नए ससुराल के लिए विदा हो गी और उसके तीनों बच्चे टुकुर-टुकिर देखते रह गए...सुखदेव के तीनों बच्चें दो बेटी और एक बेटा अभी अपनी दादी के साथ रह रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें