नवादा में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक धू-धूकर जली
शरारती तत्वों पर गहराया शक, दहशत में पूरा परिवार
NAWADA :नवादा में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक धू-धू कर जलने से हड़कंप मच गया। तीनों बाइक एक-दूसरे के अगल-बगल में खड़ी थी और सभी आग की चपेट में आ गई। चर्चा है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा शरारत की गई है और घर के बाहर खड़ी तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया गया है।
घर के बाहर खड़ी तीन बाइक धू-धूकर जली
तीनों बाइक जलकर खाक हो गए हैं। ये घटना नगर थाना क्षेत्र के सुलेमान नगर मोहल्ले की बताई जाती है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश अज्ञात युवक ने इलाके में लगे पोल से बिजली को काटकर घर के बाहर खड़ी तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया है। घटना देर रात की बताई जा रही है।
शरारती तत्वों पर गहराया शक
पीड़ित वाहन स्वामी सुलेमान नगर मोहल्ले के निवासी मो. नसीरुद्दीन ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मो. नसीरुद्दीन ने बताया कि मेरा छोटा भाई से बिजनेस को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार घर दुकान में आग की धमकी भी दी गयी है। पीड़ित मो. नसीरुद्दीन ने अपने छोटे भाई पर ही बाइक में आग लगाने की आशंका जाहिर की है।
नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया शरारती तत्वों द्वारा दुश्मनी में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।