Live

भय के साये में माननीय

AIMIM विधायक अख्तरूल को जान से मारने की धमकी,SP से लगाई गुहार

A
Arun Chourasiaलेखक

Kishanganj:-खबर अमौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से जुड़ी हुई है.विधायक की जान से मारने की धमकी दी गयी है जिसकी शिकायत उन्हौने पुलिस से की है.वहीं शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.


बताते चलें कि बीते दिनों AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरूल ईमान का फेसबुक आईडी हैक हुआ था और अब ट्विटर एक्स पर विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है ।इसकी जानकारी उनके द्वारा पुलिस को दी गई है।मीडिया से बात करते हुए विधायक ने बताया की पिछले कुछ दिनों से मुझे राजनैतिक साजिश का हिस्सा बनाया जा रहा है ।उन्होंने कहा की ट्वीटर एक्स पर अमर यादव नाम के अकाउंट से टैग करते हुए धमकी दी गई है ।उन्होंने कहा कि मुझे आतंकी संगठनों से जोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है जिसके बाद में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं।विधायक ने कहा की मेरी लोकप्रियता से घबडा कर कुछ लोग इस तरह का कार्य कर रहे है।


इसके साथ ही विधायक अख्तरूल ने कहा कि किशनगंज पुलिस अधीक्षक और पूर्णिया पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया है।उन्हें उम्मीद है कि इस मामले के पीछे जो भी व्यक्ति है उनके खिलाफ पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी..

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें