Live

नवादा में बेखौफ चोरों का आतंक

बंद मकान से 10 लाख के जेवरात ले उड़े चोर, दहशत में लोग

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा में बेखौफ चोरों ने बीती रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने 9 से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया और मकान में लगे CCTV को भी अपने साथ लेकर चलते बने।

ताजा मामला नवादा के पकरीबरांवा थाना क्षेत्र के वेगराजपुर जुरी गांव का है, जहां बीती रात बेखौफ चोरों ने वेगराजपुर जुरी गांव के निवासी सुनील पंडित के बंद घर का ताला तोड़कर घर में रखे 9 से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है। चोरों ने आराम से पूरे घर को खंगाल कर घटना को अंजाम दिया। चोरों की ये करतूत मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पीड़ित गृह स्वामी सुनील पंडित ने बताया कि घर में ताला बंद कर पूरा परिवार मुंबई गया था। आसपास के लोगों ने फोन किया कि घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी की सूचना मिली। चोरी की सूचना अपने परिजन को दी। सूचना पर परिजन घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने आलमीरा का लॉक तोड़कर लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ किया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है, जिसके बाद पुलिस पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई है।

मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। वहीं, बंद घर में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें