Live

आरजेडी ने किया नामों का ऐलान

राबड़ी देवी समेत ये चार लोग होंगे MLC के उम्मीदवार, विश्वस्त सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: बिहार विधानपरिषद के 11 सीटों में से अपने कोटे से 4 सीट पर आरजेडी ने नामों का ऐलान कर दिया। विश्वस सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी,उर्मिला ठाकुर,फैजल अली और अब्दुल बारी सिद्दकी के नाम पर मुहर लगी है।

इधर जेडीयू कोटे से सभी तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। 5 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल कर दिया. उनके साथ खालिद अनवर और संतोष मांझी ने भी पर्चा भरा. जबकि एनडीए से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन होना अभी बाकी है. उम्मीदवारों का एलान अभी नहीं हुआ है.

नामांकन दाखिल करने के बाद खालिद अनवर ने कहा, "अपने नेता नीतीश को धन्यवाद देता हूं. लगातार दूसरी बार मुझे विधान परिषद भेजा जा रहा है. नीतीश सभी वर्गों के साथ न्याय करते हैं. सभी को साथ लेकर चलते हैं. बिहार में वोटिंग की परंपरा रही नहीं है. मुझे लगता है कि सभी का निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा."

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें