Live

BIG NEWS

बिहार के इन 12 शिक्षकों को मिला बेहतरीन काम का इनाम, टीचर्स ऑफ द मंथ से किया गया सम्मानित

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार शिक्षा विभाग ने एक और बेहतरीन काम की शुरुआत की है। जी हां, बिहार के अलग-अलग ज़िलों से कुल 12 शिक्षकों को टीचर्स ऑफ द मंथ (Teachers of the Month) से सम्मानित किया है। इन्हें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ की तरफ से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

12 शिक्षकों को मिला बेहतरीन काम का इनाम

नवंबर माह में शिक्षा विभाग द्वारा बेहतरीन काम के लिए सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहा बाजार उच्च विद्यालय के सुधांशु कुमार का नाम भी शामिल हैं। इसके साथ ही जमुई के बरहट प्लस 2 स्कूल की अलका भारती, किशनगंज के वीरपुर देवीस्थान प्राथमिक विद्यालय के शादाब कमर, मधेपुरा के बिहारीगंज प्रखंड के हथिऔंधा रैना टोला के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय के विकास कुमार, मुजफ्फरपुर के बनवासपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पवन कुमार का नाम शामिल है।

टीचर्स ऑफ द मंथ से किया गया सम्मानित

शिक्षा विभाग ने बाढ़ के अचुआरा मध्य विद्यालय की ममता यादव, पूर्वी चंपारण के केसरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनिया की प्रज्ञा प्रिया, समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभन के गौतम बिहारी, सीवान के महाराजगंज प्रखंड के हरकेशपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बीरबल पंडित, सीतामढ़ी के मलहा टोल मध्य विद्यालय की प्रियंका कुमारी, सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मो. इंजमाम-उल-हक़, समस्तीपुर के दलसिंहसराय के कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के रामनुराग झा का नाम शामिल है।

शिक्षा विभाग ने दी शुभकामनाएं

शिक्षा विभाग की तरफ से नवंबर माह के लिए बेहतरीन काम के लिए प्रशस्ति-पत्र मिलने के बाद इन सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। वहीं, शिक्षा विभाग ने इनके काम की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें