Live

Weather Alert

बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, हो जाएं सतर्क, वज्रपात की भी चेतावनी जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert :बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। बिहार के अधिकांश शहरों में सोमवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दक्षिण बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश होगी जबकि दो जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि गया, नवादा, अरवल में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना और उसके आसपास के जिलों में भी मानसून सक्रिय रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद में भारी बारिश होगी जबकि गया और नवादा में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में तेज बारिश होने की संभावना है जबकि खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई के अनेक जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें