Live

Weather Alert

बिहार के इन 21 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिन तक बिहार में झमाझम बारिश होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार की राजधानी पटना समेत 21 जिलों में भारी बारिश होगी। पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

गौरतलब है कि संडे को अररिया में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका प्रभाव प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है। इससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें