Live

Weather Alert

बिहार के इन 19 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, तेज आंधी-पानी से बढ़ेगी लोगों की मुश्किलें

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert :बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। सूबे के अधिकांश जिलों में मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी।

बिहार के इन 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही ठनका गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सीवान, शिवहर, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर , मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया अररिया और किशनगंज शामिल है। बिहार में इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बड़ी बात ये है कि मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के इलाकों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन इन इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी।

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवा बिहार लगातार पहुंच रही है, जिसकी वजह से बिहार के अधिकतर जिलों में 13 मई तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें