Live

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बन गयी बात!

कांग्रेस को मिलेगी ये सीटें!, जानिए कितने सीटों पर लड़ेगी RJD और कब होगा विधिवत ऐलान

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है लेकिन महागठबंधन में अबतक सीट शेयरिंग का पेंच फंसा हुआ है। हालांकि, इस बीच बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन गयी है लिहाजा शुक्रवार को बड़ा ऐलान होगा।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन गयी है लिहाजा शुक्रवार को दोपहर सवा 12 बजे औपचारिक ऐलान होगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक RJD 26, कांग्रेस 9, CPI (ML) 3 और CPI-CPM को 1-1 सीट मिल सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को किशनगंज, सासाराम, पटना साहिब, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और सुपौल मिल सकता है। बिहार में 9 सीट के बदले RJD झारखंड में 2 सीट लेगी।

सीट शेयरिंग को लेकर कल महागठबंधन का प्रेस कांफ्रेस होगा, जहां सीट शेयरिंग का विधिवत ऐलान हो सकता है। इस प्रेस कांफ्रेस में आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें