Live

Bihar

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का हल्लाबोल, 11 सूत्री मांग को लेकर महापंचायत का किया आयोजन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षक महापंचायत का आयोजन किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्टा हुए हैं।

महापंचायत का आयोजन

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) की मांग की है कि प्रखंड, पंचायत, नगर शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति देकर विशिष्ट शिक्षक बनाने, सभी योग्य शिक्षकों को प्रोन्नति देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवें पे कमीशन का गठन करने, धरना-प्रदर्शन और निरीक्षण के नाम पर की गयी वेतन कटौती का भुगतान करने, शिक्षकों को उपार्जित अवकाश 33 दिन करने और BPSC से नियुक्त शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान स्वीकृत करने हेतु शिक्षक महापंचायत का आयोजन किया है।

सरकार को दिया अल्टीमेटम

इस मौके पर भाकपा-माले की विधान पार्षद शशि यादव भी शिक्षकों के महापंचायत में शामिल हुईं। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर इनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अब सड़क पर उतरेंगे क्योंकि उनकी मांग जायज है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें