Live

BIHAR

‘वन’ फिल्म से चर्चा में आया पटना के पास का रहस्यमयी देवी स्थान, 400 साल पुरानी मान्यताओं से जुड़ा है इतिहास

R
Ravi Prakashलेखक

सदियों पुरानी देवी मंदिर से जुड़ी कई रहस्यमयी और लोक आस्था से भरी कहानियां आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं... पटना से महज 35 किलोमीटर दूर यह देवी मंदिर स्थित है.. जहां आज भी मां की पूजा किसी भव्य मंदिर में नहीं.. बल्कि एक पवित्र पिंड के रूप में होती है... अमहारा, राघोपुर और कंचनपुर गांवों के बीच मौजूद इस स्थान को लेकर करीब चार सौ साल पुरानी मान्यताएं हैं.. हर मंदिर की अपनी एक परंपरा होती है... मां वन देवी के दरबार की भी एक खास परंपरा है... मनोकामना की चुनरी

भक्तों की आस्था और रहस्यमयी किस्सों से जुड़ा स्थान

आस्था और रहस्य से जुड़ी कहानियां हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं। पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर बिहटा इलाके में भी एक ऐसा देवी स्थान मौजूद है। अमहारा, राघोपुर और कंचनपुर गांवों के संगम पर मौजूद इस स्थान को लेकर स्थानीय स्तर पर करीब चार सौ साल पुरानी मान्यताएं प्रचलित हैं। इस देवी स्थान की खास बात यह है कि यहां मां की पूजा किसी भव्य मंदिर में स्थापित प्रतिमा के रूप में नहीं, बल्कि एक पवित्र पिंड के रूप में की जाती है। दूर दराज के इलाके में स्थित होने के बावजूद स्थानीय लोगों की आस्था इस स्थान से गहराई से जुड़ी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सूर्यास्त के बाद लोग इस इलाके में जाने से आज भी बचते है।

‘वन’ फिल्म से कैसे जुड़ रहा है इस जगह का नाम?

हाल के दिनों में वन फिल्म को लेकर इस देवी स्थान की चर्चा भी सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर फिल्म की कहानी और इस स्थान से जुड़ी मान्यताओं के बीच समानता की बातें कही जा रही हैं। खास तौर पर जंगल, रहस्य और आस्था से जुड़े तत्वों को लेकर लोग इस जगह को फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी सीधे तौर पर इसी देवी स्थान के इतिहास पर आधारित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने आने तक इसे स्थानीय चर्चा और मान्यता के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

मां से मनोकामना पूरी होने की है मान्यता

यह पवित्र स्थान लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यहां पहुंचने वाले लोग मां की पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि वन देवी माँ अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वन देवी से जुड़े कई किस्से और चमत्कार आज भी स्थानीय लोगों की आस्था का हिस्सा हैं। अब ‘वन’ फिल्म को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच एक बार फिर इस प्राचीन देवी स्थान का जिक्र हो रहा है। यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस रहस्यमयी स्थान को जानने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

स्पेशल रिपोर्ट: पटना डेस्क

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें