Live

Bihar News

बिहार में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

P
Prasoon Pandeyलेखक

सीतामढ़ी :बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जी हां, सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही बस मकिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में लगभग 12 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। वहीं, एक बाइकसवार भी घायल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक सवार, जो मधुबनी की तरफ से आ रहा था, उसे बचाने के चक्कर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया है। वहीं, बस में सवार 12 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। स्थानीय बेनीपट्टी थाने की पुलिस ने बस में सवार लोगों को कांच तोड़ कर बाहर निकाला, उससे पहले स्थानीय लोगों ने बस का कांच तोड़ कर बाहर निकाले।

साथ ही जो लोग ज्यादा घायल थे, उन्हें एंबुलेंस से स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज़ के लिए भेज दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें