Live

Bihar News :

सहरसा में सड़क किनारे मिला 16 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

M
manish kumar raiलेखक

सहरसा।जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बहियार में सड़क किनारे से 16 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान तीरी पंचायत, वार्ड संख्या 4 निवासी राजीव यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक युवक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर सदर बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। वही घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना को लेकर मृतक के परिजन फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। समाचार संकलन के समय तक परिजनों की ओर से थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सहरसा से शशि मिश्रा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें