Hindi News / भुरकुंडा में 2 ठगों ने लाखों रुपये के गहनों को सफाई के नाम...

ठगों का अनोखा खेल : भुरकुंडा में 2 ठगों ने लाखों रुपये के गहनों को सफाई के नाम पर किया हाथ साफ

Edited By:  |
thago ka anokha khel

रामगढ़:खबर है रामगढ़ की जहांभुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती में 2 ठगों ने सोने के गहनों को साफ करने के नाम पर पूरा गहना साफ कर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती में सुदेश प्रसाद के घर दो अज्ञात युवक पहुंच कर बताया कि वे लोग सोना चांदी की सफाई करते हैं. उन्होंने कहा कि पुराना सोने का गहना सफाई के बाद उसमें नई जैसी चमक आ जाती है. घर वाले ठगों के झांसे में आकर घर में पड़े सोना का चेन, सोना का अंगुठी और झुमका को साफ करने के लिए दे दिया.

खाली केन में केमिकल व हल्दी पाउडर डालकर महिला हाथों में जेवरात को पकड़ाकर केन के अंदर हाथ डालने को कहा. दस मिनट बाद जेवरात को केन से बाहर निकाले को कह कर कहा कि वे बगल के घर से आ रहे हैं. दस मिनट बाद केन खोलने पर केन के अंदर से सोना गायब था और वह दोनों युवक भी वहां से भाग गया.

केन खाली देखते ही घर वाले के होश उड़ गए. भुक्तभोगी के आवेदन पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.