RJD
लालू समथर्कों के लिए खुशखबरी, तेजप्रताप बोले— पापा ठीक हैं, बॉडी लॉक नहीं हुआ है, इलाज चल रहा है
PATNA-लालू समर्थकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पहले से उनकी तबियत अब ठीक है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने कहा कि पापा कि स्थिति स्थिर है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। उनका बॉडी लॉक नहीं हुआ है, लेकिन वो खुद से कुछ भी खा पी नहीं रहे हैं। दिल्ली एम्स में उनका बेहतर इलाज होगा इसलिए हम लोग उनको यहां लेकर आए हैं।
हालांकि लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य को लेकर तेज प्रताप यादव चिंतित भी नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि पापा जबतक वापस घर ना लौटें तब तक हमलोगों को बड़ी खुशखबरी के लिए इंतजार करना होगा।
बताते चले कि दिल्ली एम्स में लालू प्रसाद यादव की फिलहाल इलाज चल रही है। तेज प्रताप यादव ने कहा उनके हाथ पैर और कमर में फैक्चर है। हड्डी टूटी हुई है जिस को जोड़ने में समय लगेगा, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।