Live

तेजस्वी का जबराफैन

दीवानगी ऐसी कि पैदल ही नेपाल से नाप रहा पटना की धरती, पढ़े डिटेल्स

A
ASHISH KUMARलेखक

मोतिहारी : नेताओं की दीवानगी तो आपने अक्सर ही देखी होगी लेकिन बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव का एक फैन जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है। दरअसल तेजस्वी यादव का यह जबरा फैन उनसे मिलने की चाहत लिए भारत के पड़ोसी देश नेपाल से राबड़ी आवास पटना के लिए पैदल ही निकल पड़ा। इस दौरान जगह जगह लोग उसके साथ सेल्फी खींचा रहे हैं और उसकी दीवानगी की तारीफ कर रहे हैं।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल के कलैया इलाके के रहने वाले आनंद शर्मा खुद को तेजस्वी यादव का जबरा फैन बताते हैं। तेजस्वी से मिलने की चाहत लिए नेपाल से पटना की लंबी यात्रा पर निकल पड़े हैं। इस दौरान उन्होंने पीठ पर दो देशों यानि भारत और नेपाल का झंडा लटका मोतिहारीं की सड़कों पर दौड़ लगाता नजर आया।

तेजस्वी डिप्टी CM के कुर्सी पर जब से काबिज हुए हैं उनके समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा है। आनंद शर्मा भी उनसे मिलने की चाहत लिए पैदल ही पटना के लिए निकल पड़े हैं। आनंद शर्मा अपने इस यात्रा के तीसरे दिन मोतिहारी पहुंचे तो उनका जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगाने लगे।

उन्होंने बताया कि तेजस्वी के बहुत बड़े फैन है और उनसे मिलकर भारत नेपाल मैत्री सम्बन्ध को मजबूत करने का आग्रह करेंगे इसी लिये अपने पीठ पर ये दोनों देश का राष्ट्र ध्वज लेकर पटना के लिए निकल पड़े हैं ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें