Live

BIHAR POLITICS

इस्तीफे की मांग पर भड़के तेजस्वी यादव का पलटवार.. बड़का झूठा पार्टी है BJP

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई के चार्जशीट से बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव परेशान हैं,बीजेपी उनके इस्तीफे की मांग को लेकर सदन के अंदर और बाहर हंगामा कर रही है.


वहीं बीजेपी के हमलावर रूख के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है.मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है.वह झूठ बोलने की फ़ैक्ट्री के साथ ही मैन्युफैक्चरर और डिस्ट्रीब्यूटर भी है,पर इनकी फैक्ट्री बंद होने वाली है.


तेजस्वी ने कहा कि जब से पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई है,तब से बीजेपी परेशान हैं.वह जान बूझकर एजेंसी का दुरूपयोग करते हुए लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट दायर करवाई है.यह मामला उनके बालिग होने से पहले का है.उनके मंत्री रहते हुए किसी तरह की शिकायत उनके खिलाफ नहीं हुई है.इसलिए बीजेपी के इस्तीफा मांगने की बात बेमानी है.

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने अजीत पवार का उदाहरण देते हे कहा कि कल तक पीएम मोदी और बीजेपी के नेता अजीत पवार को भ्रष्टाचारी कहते हुए जेल भेजने की बात करते थी,पर अब अजीत पवार को महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बनाकर सुसोभित किया है.अब अजीत पवार बीजेपी छाप वाशिंग पावडर से धुल गए हैं तो उनका भ्रष्टाचार खत्म हो गया..अब जांच एजेंसी क्या करेगी यह देखना है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें