Live

'बिहार में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे'

तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा : बिहार में है माफिया राज, पेपरलीक कांड पर दिया बड़ा बयान

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं, जहां वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की रैली में शामिल होंगे। मुंबई रवानगी से पहले तेजस्वी यादव ने हुंकार भरते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे।

'बिहार में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे'

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग आत्मविश्वास से लबरेज हैं। मैंने पहले भी कहा था कि बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे क्यों चौंकाने वाले रिजल्ट की बात कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता में अंडर करंट दिख रहा है।

बिहार की जनता में दो चीजें दिख रही है कि 17 साल बनाम 17 महीने और दूसरा केन्द्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया। बिहार को न तो स्पेशल पैकेज मिला औप नहीं बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं किया, जिसकी आलोचना पहले मुख्यमंत्री जी भी कर चुके हैं।

मोदी सरकार को तेजस्वी यादव की सीधी चुनौती

तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि मेरी 17 महीने की सरकार में जितने युवाओं को नौकरी मिली है, अगर उतने जॉब केन्द्र सरकार ने बेरोजगारों को दिए हैं तो बताए। न महंगाई कम हुई और नहीं किसानों की समस्याओं को इन्होंने दूर किया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA के बिहार में 39 सांसद थे लेकिन इनलोगों कौन-सा बड़ा काम किया, जरा बताइए। कौन-सा कारखाना खुलवाया। लालू जी जब केन्द्र में मंत्री थे तो कई कारखाने खुलवाए। कुलियों को परमानेंट किया। किराया-भाड़ा कम किया और गरीबों के लिए गरीब रथ निकाला। बिहार के लिए कई ट्रेनें दी।

बीजेपी के नये नारे पर कसा तंज

वहीं, बीजेपी का नया नारा - अबकी बार 400 पार पर तेजस्वी ने तंज कसा और कहा कि उनका मुंह है, वे 400 क्या 500 भी पार कर जाएं लेकिन मैं तो हकीकत ही कहूंगा। बिहार हमेशा देश को दिशा और दशा दिखाता रहा है लिहाजा इस बार भी बिहार की जनता भाजपा को रोकेगी।

'बिहार में है माफिया राज'

इसके साथ ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इसी को कहते हैं असली माफिया राज। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या 17 महीने में कोई पेपरलीक हुआ था क्या? बीजेपी के सरकार में आते ही बिहार में माफिया राज आ गया। अद्भुत है कि एडमिट कार्ड के पीछे पूरा आंसर लिखा हुआ है। देश में ऐसा पेपरलीक कांड कहीं नहीं हुआ, ये अद्भुत है। कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात कहते हैं लेकिन हो क्या रहा है। भाजपा का जहां राज रहा, वहीं पेपरलीक होता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें