Live

सहरसा पहुंचे तेजस्वी यादव

कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे जनसंवाद, कहा : बनी मेरी सरकार तो माई-बहिन मान योजना के तहत मिलेगी इतनी राशि

P
Prasoon Pandeyलेखक

SAHARSA :कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम के चौथे चरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहरसा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने संवाद यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए योजना, बुजुर्ग महिला, दिव्यांग के लिए योजना और 200 यूनिट बिजली फ्री करने की बात कही।

वहीं, एनडीए सरकार को नकलची तो मुख्यमंत्री की यात्रा पर किए जा रहे खर्च पर भी सवाल खड़ा किए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी मेरे द्वारा नौकरी देने के बात पर असंभव होने की बात कहे थे, जिसको हमने संभव करने का काम किया। इनके पास कोई विजन नही है। मेरी खींची हुई लकीर है, उसी पर बात करेंगे।

चाहे पेंशन बढ़ाने की बात हो या महिला को लेकर योजना की बात हो, मेरा ही नकल करेंगे। इस दौरान उन्होने ये भी कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो एक साल एक महीने में माई-बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये का लाभ खाता में दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर किए जा रहे खर्च पर भी सवाल खड़ा किए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें