Live

BIG NEWS

तेजस्वी का कार्यकर्ता संवाद यात्रा अंतिम चरण में, 21 फरवरी को होगा पटना में समापन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 10वें और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा से करेंगे, जहां दिनांक 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हस्ताक्षर से दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं। उसी के अनुसार इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से चल रही है।

एजाज अहमद ने यह भी बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी और संवाद यात्रा का समापन पटना में दिनांक 21 फरवरी 2025 को होगा। इस क्रम में तेजस्वी जी ने राज्य भर के सभी जिलों, महानगर एवं संगठन जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम करके पंचायत से लेकर राज्यस्तर के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी के साथ सीधा संवाद कर संगठन और पार्टी के स्तर से सारी जानकारी प्राप्त की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें