Live

'BJP ने बिहार के 2 साल किए बर्बाद'

CPI की रैली में खूब गरजे तेजस्वी, कहा : जो वादा किया, वो निभाया, भाजपा को सत्ता से करेंगे बाहर

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार की राजधानी पटना के मिलर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित CPI की महारैली में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे, जहां 'लाल सलाम' के नारों के बीच CPI नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने भी हुंकार भरी और कहा कि बीजेपी की वजह से बिहार के 2 साल बर्बाद हो गये।


"जो वादा किया, वो निभाया..."

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने जो वादा किया था, उसे निभाया। सरकार में आने से पहले हमने 10 लाख बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसे हमारी सरकार पूरा कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के सत्त में आने के 14-15 महीने के भीतर ही करीब 4 लाख भर्तियां निकल चुकी हैं।


"BJP की वजह से बिहार के 2 साल बर्बाद"

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी हमारी सरकार के 14 महीने हुए हैं। नीतीश कुमार जी की अगुवाई में हम लोग काम करके दिखा रहे हैं। बीजेपी की वजह से बिहार के 2 साल बर्बाद हो गये। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग तलवार बांट रहे हैं तो कुछ लोग रोजगार।


"BJP को भारत की सत्ता से करेंगे बाहर"

भारतीय जनता पार्टी पर तगड़ा प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने MLA खरीद लिए लेकिन अब नहीं। भाजपा को बिहार से बाहर करना लोकतंत्र की मांग थी लेकिन अब बीजेपी को भारत की सत्ता से भी बाहर कर देंगे। बीजेपी पर बरसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। ये पार्टी सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करती है। अब बीजेपी को महंगाई महबूबा और भाभी लग रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें