Live

चुनावी सभा में बोले तेजस्वी

कहा— पापा जब ऑपरेशन करवाकर होश में आएंगे तो पूछेंगे की बताओ कुढ़नी में क्या हुआ

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- बिहार में कुढ़नी उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। यहां 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गिनती करवाई जाएगी। इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अर्थात 2 दिसम्बर को कुढ़नी में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। इसके साथ—साथ मीडिया में चल रही रिपोर्ट के अनुसार तीन दिसम्बर को प्रचार-प्रसार खत्म होगा। इसी दिन चिराग पासवान भी कुढ़नी में बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगने जाएंगे।

दूसरी ओर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चुनावी सभा को संबोधित करने कुढ़नी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा की इन दिनों मेरे पिताजी बीमार चल रहे हैं। पांच दिसम्बर को उनका ऑपरेशन होना है। तीन दिसम्बर को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।

मैं उस दिन आपके बीच नहीं आ पाउंगा। सिंगापुर जा रहा हूं। 5 तारीख को लालू यादव का ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन के बाद जब लालू जी होश में आएंगे तो सबसे पहले मुझसे पूछेंगे कि बताओ कुढ़नी में क्या हुआ। इसलिए आप लोग अच्छे तरह से समझ लीजिए कि कुढ़नी में कोई नेता नहीं बल्कि आप लोग चुनाव लड़ रहे हैं। मनोज कुशवाहा को अधिक से अधिक वोट करके बिहार विधानसभा पहुंचाने का काम कीजिए।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें