Live

पटना पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हल्लाबोल

कहा : कौन है इन युवाओं के भविष्य का गुनहगार?, सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को मुंबई से पटना पहुंच गये। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर स्पष्ट कहा कि दो-तीन दिनों के अंदर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। सीट शेयरिंग का मसला अब अंतिम चरण में है।

पेपरलीक कांड को लेकर सरकार को घेरा

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार में BPSC TRE 3 पेपरलीक कांड पर कहा कि आखिर इन युवाओं के भविष्य का गुनहगार कौन है। हमलोगों ने कितनी नौकरियां बांटी थी लेकिन ये लोग क्या कर रहे हैं, जरा देख लीजिए। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए नीतीश सरकार को घेरा और कहा कि बिहार में ये जंगलराज नहीं है तो क्या है?

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तीखा निशाना साधा और कहा कि आप बताइए अब बीजेपी वाले कौन-सा राज चला रहे हैं। आज अगर हमारी सरकार होती तो कानून-व्यवस्था को लेकर लेकर लोग हाय-तौबा मचाने लगते।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें