गोपालगंज में बीजेपी पर गरजे तेजस्वी
कहा—बिहार में एक पार्टी भाजपा को छोड़ सभी दल एकजुट है
PATNA- गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया.उपचुनाव में यह पहली महागठबंधन की रैली थी. जिसमें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक साथ चुनावी मंच को साझा किया. हालांकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की भाषण शुरु होने से पहले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मंच से उतर गए.
तेजस्वी यादव की चुनावी रैली में भाजपा निशाने पर थी. उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के लिए ना सिर्फ समर्थन मांगा.बल्कि अपने गृह जिले के लोगों से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सेहत की जानकारी देते हुए उनके संदेश भी लोगों को सुनाएं. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनावी मंच से क्या कुछ कहा आप भी सुनिए.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बीच में ही उठना हो रहा है , इसलिए बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी.
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उपचुनाव में रैली नहीं करेंगे. क्योंकि उनका किडनी का ट्रांसप्लांट होना है.उन्होंने कहा कि अगले महीने ही किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में होना है.इसलिए जो जांच की प्रक्रिया है उसके लिए लालू प्रसाद फिर सिंगापुर जाएंगे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने निर्णय लिया कि महागठबंधन फिर से बनाई जाए और देश की तानाशाह सरकार के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जाए. इसलिए बिहार में एक मजबूत महागठबंधन की सरकार बनी है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में एक पार्टी भाजपा को छोड़ सारा पार्टी एकजुट है, क्योंकि बिहार में असल मुद्दा बेरोजगारी, गरीबी, पिछड़ापन शिक्षा, चिकित्सा, किसानों का मामला, देश की आर्थिक स्थिति है.इसलिए बिहार में भाजपा को छोड़कर सभी दल एकजुट है.
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि गोपालगंज के लोगों ने भाजपा को 17 साल तक मौका दिया लेकिन कोई विकास नहीं हुआ. उन्होंने चुनावी मंच से कहा कि राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता को 3 साल का मौका दीजिए गोपालगंज विधानसभा में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंच से मेडिकल कॉलेज का तोहफा देने की घोषणा की है.
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वाले जानते हैं कि यह लालू जी का गृह जिला है इसलिए रेलवे स्टेशनों पर भी कोई काम नहीं हुआ और फुलवरिया रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि गोपालगंज के एक- एक लोगों को पहचानते हैं कि किस का क्या मकसद है छठ महापर्व का मौसम है ऐसे में भाजपा अफवाह फैला कर हिंदू-मुस्लिम करा सकती है क्योंकि उनके पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंद- मुस्लिम के साथ-साथ मंदिर- मस्जिद भी करा सकती है. काम नहीं किया उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोपालगंज के लिए एक भी उपलब्धि वाला काम नहीं किया इसलिए चुनाव में लंगड़ी लगा सकती है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।