Live

तेज रफ्तार का कहर

ट्रक और टैंकर की जोरदार भिड़ंत, आग के गोले में तब्दील हुआ वाहन

A
ASHISH KUMARलेखक

नालंदा : खबर नालंदा से है जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल एक ट्रक और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई और देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि राहत की खबर यह है कि दोनों ही वाहनों के ड्राइवर और खलासी वाहन से कूद कर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए।

मामला नालंदा के गिरियक थाना इलाके का है जहां घोराही गांव के समीप NH 20 स्थित शिवानी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह ट्रक और टैंकर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। जानकारी मिल रही है कि ट्रक नवादा की ओर से जा रही थी जिसमे गिट्टी लदा था और अलकतरा से भरा टैंकर जो कि बख्तियारपुर की ओर से आ रही थी इन दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतना जबरदस्त था की ट्रकों में आग लग गई।

वहीँ सूचना मिलते ही गिरियक थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती जब तक दोनों ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें