Live

तेज रफ्तार का कहर

सड़क हादसे में एक कांवरिया की मौत और 3 लोग हुए घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका :खबर है दुमका की जहां जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुधानी के पास अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई. हादसे में 3 लोग घायल हो गये.

बताया जा रहा है कि बासुकीनाथ से जा रहे ऑटो में सवार एक कांवरिया की ऑटो पलटने से मौत हो गई है. घटना के बाद लोगों ने उसे अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में 3 श्रद्धालु घायल हो गए. मृतक अमन पासवान धनबाद जिला के लोदना गांव के निवासी थे जबकि घायल सुनील निष्ठा,मुन्ना चौहान और बजरंगी पासवान है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें