Live

तेज रफ्तार का कहर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 1 बच्ची की मौत और 1 बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया था सड़क जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गोड्डा:बड़ी खबर गोड्डा से जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से1मासूम की मौत हो गई. जबकि1बच्ची घायल हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गोड्डा-पाकुड़ मुख्यमार्ग जाम किया. मौके पर पुलिस पहुंच कर सड़क जाम हटवाया.

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्ची अर्चना की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गोड्डा-पाकुड़ मुख्यपथ जाम कर दिया. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. मौके पर पुलिस पहुंच कर सड़क जाम हटवाया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें