Live

BIG NEWS

निगरानी जांच में दोषी पाए गये शिक्षकों की नौकरी होगी खत्म, शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश, यहां देखिए पूरी लिस्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :निगरानी जांच में दोषी पाए गये शिक्षकों की नौकरी खत्म होगी। जी हां, इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEO चिट्ठी लिखी है और 15 दिनों के अंदर ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग ने 815 शिक्षकों की सेवा खत्म करने का निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि याचिका सं.-17115/2019 रंजीत पंडित एवं अन्य बनाम बिहार सरकार के आलोक में निगरानी जांच में दोषी पाये गये प्राथमिकी अभियुक्त शिक्षकों की सेवा समाप्त करने हेतु पूर्व में विभागीय स्तर से कई बार निदेशित किया जा चुका है।

इस क्रम में जिलों से प्राप्त प्रतिवेदन से यह स्पष्ट हो रहा है कि 2126 प्राथमिकी अभियुक्त शिक्षकों में से मात्र 1310 शिक्षकों की सेवा विभिन्न नियोजन इकाइयों द्वारा समाप्त की गई है। अभी भी विभिन्न नियोजन इकाइयों के स्तर से 815 अभियुक्त शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई लंबित है।

उपर्युक्त के आलोक में जिलावार लंबित मामलों की संख्या संलग्न करते हुए निदेश है कि समन्वय स्थापित करते हुए एक पक्ष के भीतर प्राथमिकी अभियुक्त शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए एवं कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें