Live

शिक्षक अभ्यर्थियों को मिली जीत

काम आई शिक्षक अभ्यर्थियों की लड़ाई, 25 फरवरी को मिलेगा नियु्क्ति पत्र

S
SUMIT JHAलेखक

बिहार में शिक्षक नियोजन से जुड़े अभ्यर्थियों नए साल से पहले एक अच्छी खबर आई..दरअसल, करीब छह माह से नियुक्ति पत्र के लिए चल रहा अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है...शिक्षा विभाग ने बुधवार को यह साफ कर दिया है कि फरवरी के 25 तारीख को नियुक्ति पत्र सभी को दे दिया जाएगा...विभाग की तरफ से लेटर जारी कर बताया गया है कि सभी नियोजन इकाईयों के चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 25 फरवरी 2022 को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाए...इसके साथ ही यह जानकरी दी गई है कि पंचायत नियोजन इकाई और प्रखंड नियोजन इकाई के चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र संबंधित प्रखंड मुख्यालय में और नगर निकाय में चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र संबंधित जिला मुख्यालय में वितरित किया जाएगा...इसके साथ ही लेटर में यह निर्देश दिया गया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन और अन्य आवश्यक कार्य निर्धारित तारीख से पहले कर लिया जाए, ताकि नियुक्ति पत्र बांटने के दिन किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो..पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि काम में देरी की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी...

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र

हालांकि नियुक्ति पत्र हासिल करने की ये लड़ाई शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काफी लंबी चली। इस दौरान कई बार धरना प्रदर्शन और पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी। दरअसल प्रारंभिक शिक्षकों के 90,762 पदों पर छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई। लेकिन कानूनी दांवपेंच और सिस्टम की सुस्ती के कारण ये प्रक्रिया 2021 तक भी पूरी नहीं हुई। 2021 में दो राउंड की काउंसिलिंग हुई, जिसमें 38 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। लेकिन 6 महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। अभ्यर्थियों के ऑरिजनल सर्टिफिकेट जमा रख लिए गए। 6 महीने पहले चयन होने के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिला। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया, आवाज़ें उठाईं। पुलिस की लाठियां भी खाईं। इसके बाद सरकार ने पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए चुनाव बाद नियोजन पूरा करने और सभी को एक साथ नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया। अब जब पंचायत चुनाव खत्म हो गए, तो बाकी बचे राउंड की काउंसलिंग जनवरी-फरवरी में कराने की घोषणा हुई और अब 25 फरवरी की वो तारीख मुकर्रर की गई, जब सारी प्रक्रिया पूरी कर एक साथ सभी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। हालांकि अभी सातवें चरण की बहाली की प्रक्रिया को लेकर भी अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें